February 21, 2026

मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा सेंट मैरी हाई स्कूल शिमला में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देश राज शर्मा, शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 23 जुलाई 2024 को चक्कर, सेंट मैरी हाई स्कूल शिमला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी वार्डो में बच्चों एवं युवाओ से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड चक्कर, सेंट मैरी हाई स्कूल शिमला में नशे में किशोरों में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में नशे के प्रति आकर्षण स्वाभाविक है अनेकों तरह के विज्ञापन ,फ़िल्म व सोशल मीडिया इत्यादि में नशे को जिस तरह से प्रचारित किया जाता है उससे किशोरों के मस्तिष्क पर नशे के प्रति जिज्ञासा व आकर्षण पैदा होता है , जगह जगह नशे के समान की उपलब्धता भी एक बहुत बड़ा कारण है कि किशोरावस्था में ही अधिकतर युवा नशे में फंस जाते हैं। कार्यक्रम में किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों से बचने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित स्टाफ से भी विषय की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की गई व समस्या के समाधान हेतु स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने पर बल दिया गया।

संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व नीलम चौहान द्वारा युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया।
यह जानकारी मानव सेवा कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *