February 26, 2026

ब्राजील के मशहूर सिंगर आयरेस सासाकी की 35 साल की उम्र में मौत

पुलिस मामले की जांच में जुटी

नई दिल्ली , ब्राजील के मशहूर सिंगर आयरेस सासाकी की 35 साल की उम्र में मौत हो गई है, जिससे फैंस को सदमा लगा है। आयरेस सासाकी की बेहद दर्दनाक मौत हुई, जिसके बारे में जान हर कोई कांप उठा है। जब यह घटना घटी तब 35 वर्षीय सिंगर सैलिनोपोलिस में सोलर होटल में परफॉर्म कर रहे थे।

आयरेस सासाकी की शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। उनकी मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ‘द मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस इवेंट में आयरेस सासाकी परफॉर्म कर रहे थे, वहां उनकी आंटी भी मौजूद थीं। वहां जो कुछ हुआ, उससे वह भी शॉक में हैं और साथ ही हैरान व परेशान भी हैं।

बताया जा रहा है कि आयरेस सासाकी जब परफॉर्म कर रहे तो स्टेज पर एक फैन उन्हें गले लगाने पहुंच गया, जो पानी में बुरी तरह भीगा हुआ था। लेकिन जैसे ही वह आयरेस सासाकी को गले लगाने के लिए आगे बढ़ा तो पास से गुजर रही केबल से तगड़ा बिजली का झटका लगा। सिंगर की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि कॉन्सर्ट में फैन भीगा हुआ क्यों पहुंचा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *