February 26, 2026

जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर

एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई

नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जाह्नवी को 18 जुलाई को एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस को गंदा पानी पीने की वजह से पूड पॉइ‍जनिंग हो गई थीं। जाह्नवी कपूर को 20 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पिता बोनी कपूर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, उन्हें सुबह छुट्टी दे दी गई। अब वह काफी बेहतर हैं।

बता दें कि जाह्नवी कपूर को बेचैनी और कमजोरी महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले जाह्नवी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन में अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए चर्चा में बनी हुई थीं। वर्क फ्रंट की बात करे तो वह जल्द ही फिल्म ‘उलझ’ में नजर आने वली हैं। इस फिल्म में वह यंग डिप्टी कमिश्नर सुहाना भाटिा का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा वह जूनियर ए‍नटीआर की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ से साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *