प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ ने किया ग्यारह श्री राम चरित्र मानस के अखंड पाठ का शुभारंभ
सावन मास के ज्येष्ठ सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुल जाएंगे
इन्दौरा : प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ (इंदौरा) कांगड़ा द्वारा आज ग्यारह श्री राम चरित मानस का अखंड पाठ विधिवत् पूजा अर्चना करके शुभारंभ किया गया। जिसका भोग 22 जुलाई दोपहर बाद डाला जाएगा। सभा के प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सभा द्वारा रामायण पाठियों के लिए अल्पहार व श्रोताओं के लिए लंगर इत्यादि व्यवस्था की गई।
मंदिर में चल रहे सावन मास महोत्सव की कड़ी में मंगलवार 23 जुलाई से 28 जुलाई तक बाद दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक शास्त्री मोहन चंद्र भक्तमाली (वृंदावन) बालों द्वारा श्री मद्भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी इसलिए समस्त प्रभु प्रेमी से अपील है मंदिर में पहुंचकर कथा श्रवण करके अपने जीवन को निहाल करें।
इस अफसर पर सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच वरिष्ठ उपप्रधान बनारसी दास मेहता, उप प्रधान युद्धवीर सिंह, सचिब गणेश शर्मा, कार्यालय सचिव जोगिंदर भारद्वाज , संगठन मंत्री प्रेम सिंह प्रचार सचिव रमेश पठानियां पवन शर्मा ,प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा सलाहकर कृष्ण मन्हास, ज्योति शर्मा, सतीश मन्हास रघुनाथ सिंह मौजूद रहे।
