February 20, 2026

3कारगिल विजय दिवस पर ऊना में होगा जिला स्तरीय समारोह

एमसी पार्क ऊना स्थित शहीद स्मारक में होगा आयोजन
रजनी,ऊना, 19 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जुलाई को एमसी पार्क ऊना में स्थित शहीद स्मारक में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के सफल आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की । इस दौरान उन्होंने समारोह की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडीसी ने बताया कि जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह 26 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के पराक्रम और बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि समारोह में शहीदों के परिजनों और भारतीय सेनाओं से सेवानिवृत्त हुए सैनिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों और सभी ऊना जिला वासियों से कारगिल विजय दिवस समारोह में बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
बैठक में सैनिक कल्याण विभाग ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) एसके कालिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *