February 20, 2026

सभी युवा विकसित भारत के सपने की नींव व कर्णधार हैं

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा व अन्य सेवाओं में उत्तीर्ण हरियाणा के 61 अभ्यार्थियों को सम्मानित कर बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में वे अपना योगदान देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी युवा विकसित भारत के सपने की नींव व कर्णधार हैं, देश को आपसे काफी उम्मीदें हैं। विश्वास है कि आप देश के हर हिस्से में पहुंचकर भारत की अनेकता में एकता के भाव को मजबूत करने के साथ-साथ हरियाणा का भी नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *