February 19, 2026

विश्व के पहले मूक बधिर आश्रम का निर्माण मुकम्मल : खन्ना

होशियारपुर – भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि लाला सुंदर दास कपूर चैरीटेबल सोसायटी फार डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन का दायित्व भी निभा रहे हैं की अध्यक्षता में सोसायटी के पदाधिकारियों की अहम् बैठक हुई जिसमें सोसाइटी द्वारा स्थानीय हरियाणा रोड पर निर्मित विश्व के पहले मूक बधिर आश्रम में स्थित सोसाइटी के कार्यालय में हुई जिसमें आश्रम के सुचारु सञ्चालन के विषय पर चर्चा की गयी।

बैठक में खन्ना ने कहा कि आश्रम के निर्माण में दानवीर सज्जनों का विशेष सहयोग रहा है जिसके लिए सोचैती दानवीर लोगों की आभारी है। खन्ना ने कहा कि मूक बधिर लोग शारीरिक रूप से कुदरती तौर पर असमर्थ जरूर होते हैं परंतु उन्हें भी सामान्य जीवन जीने का पूरा अधिकार है। सोसाइटी का लक्ष्य मूक बधिर लोगों को एक सामान्य जीवन जीने उनकी मदद करना है। इस मौके पर खन्ना ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को जरूरतमंद मूक बधिर व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी है तो वह आश्रम में स्थित सोसायटी के कार्यालय में आकर संपर्क कर सकता है। मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष गोपी चाँद कपूर, महामंत्री उमेश जैन, राजेश नाकड़ा, विजय अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, ऐस.पी. दीवान, अनुराग सूद, नरेश आनंद भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *