February 19, 2026

नया नंगल की वरिष्ठ नागरिक टोली ने अमोल कालिया पार्क में पौधरोपण किया

संदीप गिल, नंगल, आज दिनांक 14 जुलाई 2024 को ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ नया नंगल द्वारा शिवालिक एवेन्यू नया नंगल के फेज़ – 1बी में स्थित शहीद कैप्टन अमोल कालिया पार्क में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए औषधीय गुणकारी पौधों नीम, अर्जुन एवं रीठे का पौधरोपण किया और पूर्व में रोपित पौधों की खाद, पानी डालकर देख-रेख की गई। ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ का प्रतिनिधित्व कर रहे भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से सेवानिवृत्त उप-मुख्य अभियंता एवं भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव (पर्यावरण) इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद ने बताया कि उनकी टोली द्वारा भविष्य में भी पौधरोपण किया जाता रहेगा और रोपित किए पोधों के सरवाइवल रेट को बढ़ाने हेतु उनका रखरखाव नियमित अंतराल व समय-समय पर किया जाता रहेगा। उन्होंनें सभी नागरिकों से आवाह्न करते हुए अपील करते हुए कहा कि सब को अपने परिवारिक खुशी के अवसरों पर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने चाहिए ताकि पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने में हम सब अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। इतना ही नहीं, बल्कि पौधरोपण के उपरांत रोपित पौधों को जीवित रखने व बढ़ने हेतु उनकी नियमित देखभाल भी निष्ठापूर्वक करते रहना चाहिए। आज के पौधे ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ के दर्शन लाल शर्मा और बीबी परमजीत द्वारा भेंट किए गए। इस कार्यक्रम में शामिल ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ नया नंगल के इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद के साथ दर्शन लाल शर्मा, इं. विजय कुमार हंस, राम जी दास, प्रह्लाद गौतम, बीबी परमजीत, पार्क में खेलकूद कर रहे बच्चे व अन्य गणमान्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं अन्य समाज सेवी कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *