February 16, 2026

रिलाईंस रिटेल लिमिटेड द्वारा रिटेल एसोसिएट्स के भरें जाएंगे 20 पद

अजय शर्मा , ऊना, 3 मई – मैसर्ज़ रिलाईंस रिटेल लिमिटेड द्वारा सेल्स (रिटेल एसोसिएट्स)के 20 पद अधिसूचित किए गए है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 मई को प्रातः 11 बजे रिलाईंस स्मार्ट बाज़ार ऊना नज़दीक डिग्री काॅलेज में आयोजित किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता 10वीं या स्नातक पास होने के साथ-साथ आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यार्थियों को अपने शैक्षणिक योग्रूता के मूल प्रमाण पत्रों को साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 7986996094 पर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *