February 27, 2026

️समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी समस्याएं, शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

◾️कृषि, राजस्व, पंचायती राज आदि विभागों की शिकायत लेकर पहुंचे नागरिक
◾️समाधान शिविर में 44 शिकायतें हुई दर्ज
◾️ जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविर में प्रत्येक कार्य दिवस पर नागरिकों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। शुक्रवार को एडीसी सलोनी शर्मा ने नागरिकों की शिकायतों पर गंभीरता के साथ सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में 44 शिकायतें दर्ज हुई जिन पर सुनवाई करते हुए त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए।
नीलाहेड़ी गांव निवासी रामधारी ने मनरेगा के तहत फर्जी कार्य दिखाने के मामले में जांच करवाने की मांग की। इस मामले में एडीसी ने डीडीपी को गंभीरता से जांच करते हुए रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। झज्जर निवासी जलकरण व कृष्ण कुमार ने टाउन पार्क के खराब स्थिति की शिकायत करते हुए पार्क के रखरखाव की मांग रखी। इसके अलावा बुपनिया गांव की पंचायत द्वारा डॉ आम्बेडकर भवन का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग रखी। गोरिया गांव निवासी गीता देवी ने शिकायत देते हुए कहा कि उसने सरसो की फसल बेची थी जिसका भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। कालीयावास गांव निवासी राजबीर ने पीएम किसान योजना में शामिल होने के लिए प्रार्थना की। इनके अलावा अनेक शिकायतें लेकर नागरिक समाधान शिविर में पहुंचे। एडीसी ने सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *