February 27, 2026

हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा के बीच सोशल मीडिया पर तलाक की चर्चा जोरों पर

मुंबई, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा के बीच सोशल मीडिया पर तलाक की चर्चा जोरों पर चल रही है। इस बीच नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस नताशा ने वीडियो शेयर करते हुए ट्रोल करने वालो को करारा जवाब दिया है, तलाक की अफवाहों के बीच नताशा स्टेनकोविक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक इस वीडियो में कहती दिखाई दे रही हैं कि ‘जब हम किसी इंसान का अचानक से बदला हुआ चेहरा देखते हैं तो हम उसके साथ सहानुभूति रखने के बजाय उसे जज करने में जल्दबाजी करते हैं। वीडियो में, नताशा को कॉफी पीते हुए देखा जा सकता है। वह कहती हैं कि, ‘हम जज करने में कितनी जल्दी करते हैं? अगर हम कुछ ऐसा कर देते हैं जिसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती है तो फिर लोग हमें गलत समझने में बिल्कुल देरी नहीं करते। ऐसे में जब कुछ लोगों को ये भी न पता हो की क्या चल रहा है और वो भी आपको ट्रोल करने लगे तो बुरा लगता है… ऐसे में लोगों के मन में कोई सहानुभूति नहीं होती। हम सीधे जज करने लगते हैं बिना सोचे की क्या गलत और क्या सही है।’

बता दें कि बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट्स और डांसर नताशा स्टेनकोविक ने 31 मई, 2020 को क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी की। उन्होंने फरवरी 2023 में दूसरी बार हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। हालांकि, इस साल मई में तलाक की अफवाहें तब फैलने लगीं जब प्रशंसकों ने देखा कि नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘पांड्या’ शब्द हटा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *