February 27, 2026

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विदेश टूर के दौरान मुसीबत में बड़ी मुश्किल में फंस गए

मुंबई , एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया विदेश टूर के दौरान मुसीबत में बड़ी मुश्किल में फंस गए। मुश्किल यह है कि कपल के साथ यूरोप टूर के दौरान लूट हो गई। करीब 10 लाख का उनका सामान गायब हो गया और अब वे भारत वापसी के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं।

 भारतीय कपल के साथ यह वारदात यूरोप के फ्लोरेंस शहर में हुई। दिव्यांका के पति और एक्टर विवेक दहिया ने एक इंटरव्यू दिया है, जहां उन्होंने ट्रिप पर हुई लूटपाट की घटना का जिक्र किया है। विवेक ने कहा है, इस यात्रा में सब कुछ शानदार रहा सिवाय इस घटना के। हम कल फ्लोरेंस पहुंचे और एक दिन के लिए रहने का प्लान बनाया। हम अपने ठहरने के लिए एक प्रॉपर्टी देखने गए और अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया लेकिन जब जब हम अपना सामान लेने वापस लौटे तो हमें ये देखकर झटका लगा कि कार में सेंध लगाई गई थी और हमारे पासपोर्ट, पर्स, पैसे, खरीदारी वाले सारे सामान और हमारे सभी कीमती सामान गायब थे। अच्छी बात ये है कि उन्होंने कुछ पुराने कपड़े और खाने का सामान छोड़ दिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *