February 27, 2026

कीव में रूस ने 40 से अधिक मिसाइलों के साथ किया हमला, 20 लोगों की मौत

नई दिल्ली – यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने 40 से अधिक मिसाइलों के साथ बड़ा हमला किया है। ये हमला बच्चों के अस्पताल के साथ-साथ कई रिहायशी इलाकों की बड़ी इमारतों पर भी किया गया है। अस्पताल में सात बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक शहर क्रिवी रीह में भी एक और हमले में 10 लोग मारे गए।

जेलेंस्की ने बताया कि मृतकों की संख्या नहीं बताई जा सकती है। फिलहाल बच्चों के अस्पताल में बचावकार्य जारी है। मलबे के नीचे फंसे लोगों की भी तलाश की जा रही है। आगे उन्होंने बताया कि अभी तक मलबे में दबे लोगों का पता नहीं चल पाया है। यूक्रेन के आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा है कि सोमवार को हमले में देश भर में कम से कम 20 लोग मारे गए और लगभग 50 लोग घायल हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए जेलेंस्की ने कहा कि एक बार फिर यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल से हमला किया है। अलग-अलग शहर पर कई प्रकार की 40 से अधिक मिसाइलें दागी गई हैं। अपार्टमेंट की इमारतें, बुनियादी ढांचा और बच्चों का एक अस्पताल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। आगे उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को रूसी हमलों को रोकने के लिए अपने पूरे दृढ़ संकल्प का उपयोग करना चाहिए। हम सब केवल एक साथ मिलकर ही वास्तविक शांति और सुरक्षा ला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *