February 20, 2026

डाक्टर से दो करोड़ रुपयों की फिरौती मांगने वाले गिरोह गिरफ्तार

बठिंडा , डाक्टर से दो करोड़ रुपयों की फिरौती मांगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साजिशकर्ता दो युवक विदेश में बैठकर डॉक्टर से दो करोड़ रुपए की फिरौती की मांग कर रहे थे। आरोपी मनिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी महरे मौलपुर, मनप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव कोटरांझा , जिला शहीद भगत सिंह नगर, जसकरण सिंह पुत्र गुरनेक सिंह निवासी बहबलपुर जिला होशियारपुर को आज गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि 29 जून को एक व्यक्ति को अज्ञात नंबर +919531689047 पर काल आई जिसने मुद्दई से जान से मारने की धमकी देकर दो करोड़ रुपए फिरौती की मांग की। इसके बाद मुद्दई के बयान पर थाना मौड़ जिला बठिंडा में उसी दिन विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

एस एस बी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए एस पी (इनवेस्टिगेशन) अजय गांधी (आईपीएस) के नेतृत्व में डी एस पी (इनवेस्टिगेशन) बठिंडा राजेश शर्मा, डी एस पी मौड़ राहुल भारद्वाज तथा सी आई ए स्टाफ-2 बठिंडा की टीम का गठन किया गया। जांच दौरान मनिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी महरे मौलपुर, मनप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव कोटरांझा , जिला शहीद भगत सिंह नगर, जसकरण सिंह पुत्र गुरनेक सिंह निवासी बहबलपुर जिला होशियार पुर को नामजद किया गया था। उनसे सफेद रंग की कार एक कार आई-20 भी बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सुरक्षा कारणों से डॉक्टर की पहचान गुप्त रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *