भाविप भाखड़ा नंगल शाखा द्वारा तहसील परिसर नंगल में पौधारोपण किया गया
संदीप गिल, नंगल, आज भारत विकास परिषद् भाखड़ा नंगल शाखा द्वारा राज पाल सिंह, एस डी एम आनंदपुर साहिब, और कुलविंदर सिंह तहसीलदार नंगल के करकमलों से वातावरण को सुंदर बनाने के लिए पौधारोपण किया।
इस मौके पर स्वामी विवेकानंद भारत विकास ट्रस्ट नंगल के संस्थापक निदेशक ऐडवोकेट अशोक मनोचा भा वि प पंजाब ईस्ट के पर्यावरण संयोजक ने बताया कि आने वाले समय में इसी तरह पौधारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। राज पाल सिंह एस डी एम आनंदपुर साहिब ने भारत विकास परिषद् भाखड़ा नंगल शाखा की भरपूर प्रशंसा की और कहा कि प्रशासन की तरफ से हर तरह की सहायता की जाएगी।
इस मौके पर राज पाल सिंह एस डी एम आनंदपुर साहिब, कुलविंदर सिंह तहसीलदार नंगल, मोहित कुमार स्टैनो टू तहसीलदार नंगल, भा वि प भाखड़ा नंगल शाखा के अध्यक्ष डा अशोक शर्मा, सचिव जगमोहन सिंह वालिया, कैशियर कुलदीप कुमार सग्गी, पूर्व अध्यक्ष जरनैल सिंह संधू, राज़ी छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।
