February 27, 2026

जेल से बाहर आएगा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह, 5 जुलाई को लेगा सांसद पद की शपथ

नई दिल्ली – डिब्रूगढ़ की जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को शपथ दिलाने के लिए चार दिन की पैरोल मिल गई है।
जानकारी के अनुसार डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने अमृतपाल सिंह द्वारा आए आवेदन पर जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसकी सिफारिश की गई है। पांच जुलाई से 9 जुलाई तक अमृतपाल सिंह को पेरोल दी गई है।

अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से ही सीधे संसद में जाएगा और वहीं पर 5 जुलाई को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कमरे में शपथ लेगा।

इन शर्तों के साथ मिली पैरोल

यह पत्र जेल सुपरिटेंडेंट की तरफ से अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को भेजा गया। यहां से पंजाब सरकार और उसके पश्चात पंजाब सरकार ने लोकसभा स्पीकर को यह पत्र भेजा था। डिप्टी कमिश्नर की तरफ से ही सारी जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसकी सिफारिश की गई थी। जिसके पश्चात लोकसभा स्पीकर की तरफ से इसकी मंजूरी दी गई है। डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी का कहना है कि चार दिन का पैरोल सांसद अमृतपाल को दिया गया है। इसकी सभी शर्ते भी डिब्रूगढ़ जेल को भेज दी गई है। अमृतपाल के वकील राजदेव खालसा ने कहा कि एक निर्वाचित सदस्य के पास शपथ लेने के लिए 60 दिन का समय होता है।

बता दें कि जेल में बंद रहने के दौरान ही उन्होंने खडूर साहिब की सीट से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख वोटो से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *