February 20, 2026

होशियारपुर में रॉन्ग साइड कैंटर ने इनोवा को टक्कर मार दी

हादसे के बाद ड्राइवर कैंटर लेकर वहां से फरार

होशियारपुर, पंजाब के होशियारपुर में शनिवार सुबह रॉन्ग साइड कैंटर ने इनोवा को टक्कर मार दी। जिससे इनोवा में सवार एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मरने वालों में फारुख, उसके बेटा-बेटी और ड्र्राइवर शामिल है। वहीं उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। जिसे अमृतसर रेफर किया गया है।इनोवा में सवार परिवार जम्मू के कटरा से आया था। वे चंडीगढ़ PGI में जा रहे थे। हादसे के बाद ड्राइवर कैंटर लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर काे जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रक होशियारपुर से टांडा की ओर जा रहा था, जब यह धत्तन पुली के पास पहुंचा तो सामने से आ रही इनोवा से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। घटना के बाद इनोवा गाड़ी कच्ची सड़क पर उतर गई। थाना टांडा के एएसआई राजेश कुमार बताया कि सरकारी एम्बुलेंस और सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद से 2 शवों को सरकारी अस्पताल दसूहा और 2 शवों को रंगी राम चैरिटेबल अस्पताल टांडा में रखवाया। थाना प्रभारी टांडा गुरमीत सिंह भी अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। जल्द पुलिस मामले में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू करेगी।

टांडा के DSP हरजीत सिंह रंधावा ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला कि कैंटर रॉन्ग साइड से आ रहा था। उसने रॉन्ग साइड से आकर ही इनोवा काे टक्कर मारी है। ट्रक का पता हिमाचल के बद्दी का मिला है। उसके मालिक का पता कर रहे हैं। ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *