February 20, 2026

प्रदेश के सभी बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ग्रीनरी लगाकर और सफाई करके खूबसूरत बनाया जाएगा

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश के सभी बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ग्रीनरी लगाकर और सफाई करके खूबसूरत बनाया जाएगा। गुरुग्राम और पिपली (कुरुक्षेत्र) में पीपीपी मोड पर विशेष प्रकार के बस स्टैंड बनाये जाएंगे। आवश्यकता अनुसार बस क्यू-शेल्टर भी बनाए जाएंगे।
गोयल ने यह जानकारी परिवहन विभाग की चंडीगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद दी। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क तथा निदेशक सुजान सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *