February 20, 2026

सलमान खान जिस महिला से शादी करें, वह अपने पति और बच्चों को लेकर डेडिकेटिड हो

मुंबई, 58 वर्षीय बालीवुड अभिनेता सलमान खान की शादी का अब तक उनके फैंस इंतजार कर रहे है। वहीं सलमान की शादी को लेकर उनके पिता सलीम खान खुलकर बात कर चुके हैं कि आखिर क्यों अभी तक सलमान खान ने शादी नहीं की।

सलमान के पिता सलीम ने बताया था कि, सलमान आसानी से रिलेशनशिप में आ जाते हैं, लेकिन शादी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। उनका स्वभाव काफी सरल है और वह आसानी से काफी आकर्षित हो जाता है। हालांकि, उन्हें हमेशा जानना होता है कि क्या वो महिला उनकी मां की तरह परिवार संभाल सकती हैं। वो चाहते है कि जिस महिला से वह शादी करें, वह अपने पति और बच्चों को लेकर डेडिकेटिड हो। ठीक वैसे ही जैसे उनकी मां थीं। वो बच्चों के लिए खाना बनाएं और उनकी तैयार होने में मदद करें। इस बात का ध्यान रखें कि, बच्चों का होमवर्क पूरा हुआ या नहीं। हालांकि, आज के समय में यह आसान नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *