February 20, 2026

पंजाब के पठानकोट जिले में दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए

पठानकोट , जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के पठानकोट जिले में दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। जानकारी के अनुसार पठानकोट के सीमावर्ती एरिया में मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे गांव कोर्ट बतिया में एक फार्म हाउस पर काम कर रहे एक व्यक्ति ने दो संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की पुष्टि की है। इसके बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया है। मौके पर जिला पुलिस के अधिकारी भी पहुंचना शुरू हो गए है।

फार्म हाउस पर काम करने वाले युवक ने बताया कि मंगलवार देर रात हथियारों से लैस दो संदिग्ध फार्म हाउस पर आए थे और खाना खाने के बाद चले गए। युवक ने इसकी जानकारी फार्म हाउस के मालिक को दी। इसके बाद पुलिस और बीएसएफ ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *