February 20, 2026

अविनाश राय खन्ना ने आपातकाल के दिनों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा

मोहाली,  मोहाली में बीजेपी जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना ने आपातकाल के दिनों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा ओर उन्होंने कहा कि देश के संविधान की मर्यादा के प्रति समर्पित, लोकतांत्रिक परंपराओं में आस्था रखने वाले भारत के लोगों के लिए 25 जून को एक न भूलने वाला दिन है, उन्होंने कहा कि 50 साल पहले 25 जून को भारत के लोकतन्त्र को जो कला दाग लगा था उसे भारत की नई पीढ़ी यह कभी नहीं भूलेगी कि संविधान को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, जो संविधान को बचाने का नाटक करके देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, यह दिन आपको याद दिलाने के लिए काफी है की ददेश के संविधान का कांग्रेस ने केसे उल्लंघन किया, किस तरह 21 महीने तक देश की जनता पर अत्याचार किया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रवृत्ति हमेशा सत्तावादी रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस पार्टी की हकीकत जान चुकी है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के जनहित के कार्यों से खुश है। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास रचा और इंडी गठबंधन को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर देश के संविधान को खतरा है तो वह कांग्रेस पार्टी है। वह इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा , प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा, मंडल अध्यक्ष जशमिंदर पाल सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *