September 8, 2024

लुधियाना गैस लीक कांड

डीप फ्रीजर से गैस लीक हुई

शिवालिक पत्रिका, लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में किराना दुकान से गैस लीक हो गई। गैस लीकेज में 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दुकान में चार बड़े डीप फ्रीजर रखे थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं डीप फ्रीजर से गैस लीक हुई। आसपास के लोगों के अनुसार, इस दुकान में सुबह जो भी सामान लेने आया, उसने जान गंवा दी। गिरते हुए लोगों को उठाने आए लोगों पर भी गैस का असर पड़ा। बताते चलें कि ग्यासपुरा एक इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां बड़ी संख्या में फैक्टरियां हैं। मरने वालों में ज्यादा संख्या प्रवासी मजदूरों की है। किराना संचालक अलीगढ़ का मूल निवासी है। मरने वालों में चार बच्चे भी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पूरे इलाके को खाली करवा दिया गया है। ड्रोन से घरों की छतों की जांच की जा रही है। एनडीआरएफ की टीमें पूरी सावधानी के साथ एक एक घर की जांच कर रही है। ग्यासपुरा एक सघन इलाका है, ऐसे में कई लोगों के घरों में फंसे होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल गैस कौन सी है, इसकी जांच की जा रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इस एरिया में स्थित सभी फैक्टरियों को बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *