लुटेरों ने बुजुर्ग दंपती की बालियां छीन लीं
जालंधर , जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में बाइक सवार लुटेरों ने बुजुर्ग दंपती को लूट लिया। यह वारदात पुलिस थाने से महज 20 मीटर और पुलिस की हाईटेक चेक पोस्ट से 25 मीटर की दूरी पर हुई। आरोपियों ने पीछे बैठी महिला के कानों से सोने की बालियां लूट लीं और फरार हो गए। बुजुर्ग दंपती पत्नी की आंख की जांच करवाने के लिए महाजन अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ लूटपाट की गई।
इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। बुजुर्ग दंपती पत्नी की आंख की जांच करवाने के लिए महाजन अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ लूटपाट की गई। घटना सुबह 9 बजे की है।
पीड़ित दरबारी लाल ने बताया कि वे मूल रूप से जालंधर हाइट्स पार्ट-2 के निवासी हैं। आज सुबह उन्हें महाजन अस्पताल जाना था, जहां उन्हें अपनी पत्नी सुरिंदर कौर की आंखों की जांच करानी थी। वे मॉडल टाउन मेन मार्केट के पास थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने उनकी सोने की बालियां छीन लीं और फरार हो गए। बुजुर्गों के मुताबिक आरोपी काले रंग के बाइक पर सवार होकर आए थे। और निक्कू पार्क की ओर तेजी से फरार हो गए।
