पंजाब राज्य महिला कमीशन जल्द करेगा राज्य की जेलों का दौरा: राज लाली गिल
चंडीगढ़, पंजाब सरकार हर औरत के सरवपक्खी विकास के लिए वचनबद्ध है। इस वचनबद्धता को पूरा करने के मद्देनजऱ पंजाब राज्य महिला कमीशन जल्द ही राज्य भर की जेलों का दौरा करेगा। इस पहलकदमी का उद्देश्य महिला कैदियों के हितों का मूल्यांकन और सुधार करना है।
पंजाब राज महिला कमीशन के चेयरपर्सन राज लाली गिल ने जेलों में महिला कैदियों के लिए मानवीय और सम्मानजनक रहन- सहन को यकीनी बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया,‘ ‘हम जेलों में महिला कैदियों को पेश चुनौतियों को समझने और उनकी बेहतरी के लिए वचनबद्ध हैं।’ ’ इस दौरे में मौजूदा सुविधाओं की गहराई के साथ जांच और महिला कैदियों के साथ बात करके सीधे तौर पर समस्याएँ सुनना शामिल है।
उन्होंने आगे कहा कि कमीशन का उद्देश्य जेल अथारिटी के साथ तालमेल करके सुधार की ज़रूरत वाले क्षेत्रों की शिनाख़्त करना और महिला कैदियों की भलाई हित ज़रुरी बदलाव लागू करना है। इस दौरे दौरान तरजीही तौर पर इस सेहत संभाल, स्वच्छता और रहन-सहन स्थितियों को शामिल किया जाना है। यह प्रयास महिला कैदियों के अधिकारों और भलाई को यकीनी बनाऐ जाने के लिए एक व्यापक मिशन का हिस्सा है।
चेयरपर्सन ने आगे कहा कि पंजाब राज महिला कमीशन को आशा है कि यह दौरे सार्थक सुधारों की तरफ ले कर जाएंगे, जिससे जेलों में कैद औरतों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
