February 15, 2026

दंत जांच चिकित्सा शिविर में 82 लोगों ने लिया भाग

उपमंडल अधिकारी नागरिक गोहर कार्यालय में आज हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के सौजन्य से मुफ्त दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस मुफ्त दंत जांच शिविर में बासा , गोहर, दाण पंचायत से लगभग 82 लोगों दांतों का चेकअप करवाया जिसमें 19 लोगों का स्पेशल ट्रीटमेंट वहीँ उपस्थित डेंटल वैन में किया गया।

शिविर में लोगों के दांतों का चेकअप तथा दांतों में उत्पन्न समस्याओं व बीमारियों की रोकथाम के लिए सलाह व दवाइयां वितरित की गई ।
इस अवसर पर डॉक्टर साहिल ने जानकारी देते हुए कहा कि इन शिविरों का आयोजन लोगों में दांतों की सही तरीके से साफ सफाई व देखभाल, उत्पन्न होने वाले रोग, समस्याएं व उनकी रोकथाम के लिए जानकारी से अवगत करवाना है।
उन्होंने कहा कि दांतों का हमारे शरीर में उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरूक करने और दांतों के चेकअप के लिए समय समय पर इन शिविरों का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि अक्सर लोग मुंह व दान्त की बीमारियों को गंभीरता से नहीं लेते, परंतु इन्हें गंभीर रूप से लेना चाहिए क्योंकि यह बाद में बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है।
उन्होंने कहा कि दांतों की आम समस्याएं जैसे कैविटी, दांतों की सडन, दांतों सतह का नुकसान होना, मसूड़ों में संक्रमण मुख्यतः खानपान फास्ट फूड खाना व चीनी के अत्यधिक प्रयोग और शराब व तंबाकू का सेवन, बीड़ी, सिगरेट से भी दांतों में समस्याएं पैदा होती हैं।
उन्होंने इन प्रदार्थों का अधिक प्रयोग न करने व अपने खान-पान में संतुलित आहार को बढ़ावा देने, फल सब्जियों को बढ़ावा देने को कहा।
उन्होंने कहा दांत ही हमारे पाचन क्रिया का पहला भाग होता है इसीलिए पाचन प्रक्रिया का पहला भाग सही होने से आपका पेट भी सही रहेगा और पेट सही रहने से आपका तन और मन ही अच्छा रहेगा।

इस दंत चिकित्सा शिविर में डॉक्टर साहिल ठाकर, डॉक्टर साहिल नेगी, डॉक्टर साहिबलीन कौर ,डॉ रीता, डाॅ रितिका ,डॉ रजत धीमान ,डाॅ रोहित, डाॅ प्राणी, डाॅ वर्षा, डाॅ विशाखा, श्रीमती द्रोपदी व उनके टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *