March 14, 2026

कनाडा में पंजाब के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने जताई टारगेट किलिंग की अशंका; चार संदिग्ध हिरासत में

सरे : पंजाब के लुधियाना के एक भारतीय मूल के व्यक्ति की शुक्रवार को कनाडा के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित युवराज गोयल 2019 में छात्र वीजा पर कनाडा पहुंचे और हाल ही में उन्हें कनाडाई स्थायी निवासी (पीआर) का दर्जा प्राप्त हुआ था। 28 साल के युवराज सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते थे। उनके पिता, राजेश गोयल लकड़ी का व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी माँ, शकुन गोयल गृहिणी हैं। रॉयल कैनेडियन पुलिस ने कहा कि युवराज का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उसकी हत्या के मकसद की जांच की जा रही है। यह घटना 7 जून को सुबह 8:46 बजे हुई, जब सरे पुलिस को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 164 स्ट्रीट के 900-ब्लॉक में गोलीबारी की सूचना मिली। पहुंचने पर, अधिकारियों ने युवराज को मृत पाया। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। संदिग्धों में मनवीर बसराम (23), साहिब बसरा (20), सरे के हरकीरत झुट्टी (23), ओंटारियो के केइलन फ्रेंकोइस (20) पर शनिवार को प्रथम-डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस को शक है की मामला टारगेट किलिंग का है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *