शिमला की सामाजिक संस्था नृत्यंजली नेशनल अवार्ड से सम्मानित
देश राज शर्मा, शिमला, आल इंडिया आर्टीस एसोसिएशन ने शिमला की सामाजिक संस्था नृत्यंजली के अध्यक्ष हिमांशु कुमरा को समाज मे बेहतरीन कार्य व समाज सेवा करने के लिये AIAA के चैयरमैन व बॉलीवुड अभिनेता रोहताश गौर व उनकी धर्म पत्नी रेखा गौर व DIG साइबर क्राइम हिमाचल मोहित चावला ने इंडियन हीरो अवार्ड देकर सम्मानित किया। सभी ने हिमांशु कुमरा द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की और हिमांशु कुमरा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर हिमांशु कुमरा ने कहा कि यह अवार्ड और यह दिन उनके लिये एक यादगार दिन रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिये उनकी माँ श्रीमती उमा कुमरा, व उनके गुरु संजय सूद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी संतोष कुमरा व पुत्र आर्यन कुमरा भी उपस्थित थे।
