March 14, 2026

मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा भट्टाकुफर , सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल व गवर्मेन्ट सीनियर सैकेंडरी स्कूल भट्टाकुफर में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देश राज शर्मा, शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 7 जून 2024 को सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल व गवर्मेन्ट सीनियर सैकेंडरी स्कूल भट्टाकुफर , में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर श्री दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी वार्डो में बच्चों एवं युवाओ से संवाद स्थापित किया जा रहा है इसी कड़ी में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल व गवर्मेन्ट सीनियर सैकेंडरी स्कूल भट्टाकुफर , में किशोरों में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों से बचनें हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई । उपस्तिथ स्टाफ से भी विषय की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की गई व समस्या के समाधान हेतु स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने पर बल दिया गया ।
इस अवसर पर वार्ड से पियर एडुकेटर अथर्व भाटिया व संजीव कुमार विशेष रूप से उपस्तिथि रहे ।
संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व नीलम चौहान द्वारा युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया।
यह जानकारी मानव कल्याण सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *