March 14, 2026

शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाना नामुमकिन:अनुराग कश्यप

मुंबई , अनुराग कश्यप ने अपने करियर में मनोज बाजपेयी से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत कई स्टार्स के साथ काम किया है, पर आज तक शाहरुख के साथ एक फिल्म नहीं बनाई। शाहरुख खान डायरेक्टर अनुराग कश्यप के फेवरेट स्टार हैं और वह उनके जबर फैन हैं, पर चाहकर भी शाहरुख को किसी फिल्म में डायरेक्ट नहीं कर पाए। इस सवाल का जवाब देते हुए फिल्ममेकर ने बताया कि उनके साथ फिल्म बनाने से वह डरते हैं।

ह्यूमन्स ऑफ सिनेमा के साथ एक इंटरव्यू में, कश्यप से पूछा गया कि सुपरस्टार को पसंद करने के बावजूद उन्होंने किंग खान के साथ काम क्यों नहीं किया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया बहुत पसंद है। साथ ही कभी हां कभी ना भी अच्छी लगती है। अपने शुरुआती दौर में शाहरुख ने सभी के साथ काम किया। लेकिन अब शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाना नामुमकिन है। मैंने एक बार इसकी ख्वाहिश की थी और मैं उन्हें बहुत पसंद भी करता हूं, लेकिन अब मैं उनके फैंस से बहुत डरता हूं।’

इसी के साथ ही उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया के इस दौर में, मैं बड़े सितारों के फैंस से डरा हूं। अभिनेता, प्रशंसकों की वजह से टाइपकास्ट हो जाते हैं और प्रशंसक उनसे वही चीजें बार-बार चाहते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो फैंस इसे अस्वीकार कर देते हैं, इसलिए अभिनेता भी नई चीजों को आजमाने से डरते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *