March 14, 2026

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू

 दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट

जालंधर ,  पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मतगणना के लिए हर सीट पर 9 सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 15000 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

यहां सबकी नजर बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर, लुधियाना से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व भाजपा के रवनीत बिट्‌टू, पटियाला से भाजपा की कैंडिडेट महारानी परनीत कौर और खडूर साहिब से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर है। राज्य में कई सालों बाद सभी दल आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व भाजपा अकेले चुनावी मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *