March 14, 2026

चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी

नई दिल्ली – इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई। यह फ्लाइट चेन्नई से मुंबई जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक 6E-5314 विमान के एक क्रू को टॉइलट में एक नोट मिला था जिसमें लिखा था कि विमान में बम है। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर लगभग पौने नौ बजे विमान कि इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर आइसोलेशन में भेज दिया गया। लैंडिंग के बाद विमान की जांच की जा रही है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। बता दें कि एक सप्ताह के भीतर ही यह दूसरी बार है जब विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *