मतदान करने के संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक किया
संदीप गिल, नंगल, मतदाताओं को मतदान करने के अपने संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक अभियान की निरंतरता में भारत विकास परिषद् पंजाब पूर्व के प्रांतीय सलाहकार व सर्वहितकारी विद्यामंदिर नंगल के अध्यक्ष इं. कृष्ण कान्त सूद की अगुवाई में एक कार्यक्रम गत दिवस दिनांक 29 मई 2024 नंगल में एमपी दी कोठी इलाके के नजदीक दो नहरों के बीचो-बीच की जमीन पर बसीं झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में स्थित श्री शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें इं सूद ने ‘शत प्रतिशत मतदान, राष्ट्र हित में मतदान’ मतदाता जागरण शीर्षक कार्यक्रम में वहाँ के मतदाताओं को उनके प्रत्येक वोट के महत्व के बारे जागरूक करके मतदान करने के लिए प्रेरित किया। झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के निवासी परिवारों के सदस्यों बीरबल सिंह, मनोज ॠषिदेव, सोनिया देवी, द्रौपदी देवी, नैयना देवी, बबीता देवी, सोनू ॠषिदेव, सरस्वती देवी, रजनी कुमारी, संतोष पासवान समेत वहाँ के सभी वोटरों ने अवश्य मतदान करने की उत्सुकता जाहिर करते हुए संकल्प लिया कि “हम अवश्य वोट करेंगे, हम राष्ट्र हित में वोट करेंगे”। मतदाता जागरण अभियान के इस कार्यक्रम में इं. कृष्ण कान्त सूद के साथ वरिष्ठ नागरिक टोली नया नंगल के राम जी दास शामिल हुए।
