March 14, 2026

जालंधर (उत्तम हिन्दू न्यूज): कैनेडा के शहर एडमिंटन से इंडिया में चैरिटी में के लिए पहुंची डा. एमी ने आज जालन्धर के एच.एम.वी कालेज के नकादीक ही अपाहिज आश्रम में पहुंची और वहां पर रहने वाले लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ चीफ हाकी कोच डा. बलजीत कौर भी मौजूद रही। जानकारी के अनुसार डा. एमी मूल रूप से केरला की रहने वाली हैं और वहां एक समाज सेवी संस्था की सदस्य होने के साथ हाल में कैनेडा के एडमिंटन शहर में रह रही हैं और व हां पर दातों की डाक्टर हैं।

आज अपाहिज आश्रम में पहुंच कर डा. एमी ने जहां वहां पर रहने वाले बेसहारा लोगों बच्चों व बुजूर्गों से मुलाकात की वहीं पर उन्हें खाने पीने का सामान भी बांटा। इस मौके पर डा. एमी ने कहा कि बेसराहा लोगों की सेवा करना असल भगवान की भक्ति है। उन्होंने कहा कि उन्हें इन लोगों के साथ समय बिता कर बहुत अच्छा लगा। डा. एमी ने बताया कि वह कैनेडा में अपने सारे काम पैंडिग छोड़ा इंडिया में चैरिटी के लिए पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि केरला में वह एक संस्था की सदस्य है जिसकी बिल्डिंग बनानी है जिसके चलते वह संस्थाओं के साथ मींटग करने पहुंची हैं और लगातार वह अलग-अलग संस्थाओं से मिल रही हैं। डा. एमी ने अपना भाव प्रकट करते हुए कहा कि वह पंजाब के कल्चर से बहुत प्रभावित हुई है। उसने कहा कि पंजाब में उसे एक अलग ही अपनापन मिला है। अपाहिज आश्रम में पहुंची डा. एमी ने गउ सेवा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *