March 10, 2026

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: आश्रम में एक के बाद एक फटे 2 गैस सिलेंडर

3 गोवंश की मौत; एक महिला बुरी तरह झुलसी

ऋषिकेश : ऋषिकेश एम्स के पास शनिवार सुबह अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। दो गैस सिलेंडर फटने से 3 गोवंशों की जलकर मौत हो गई, वहीं एक महिला बुरी तरह इस आग में झुलस गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। शनिवार को ऋषिकेश एम्स के पास शिवाजी नगर में बने एक गौ आश्रम से तेज धुंआ निकल रहा था। जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। जिसमें गौशाला में बंधे 3 गौवंश बुरी तरह जलकर मर गए। दरअसल यहां आश्रम मालिक ने अवैध रूप से कब्जा कर आश्रम बनाया है। जिसमें आकर मरीज और उनके तीमारदारों को ठहराया जाता है। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय करीब 12 लोग आश्रम के भीतर मौजूद थे। उन सभी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। साथ ही इस हादसे में एक साध्वी झुलस गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यहां शिवाजी नगर में मोनी बाबा नाम के एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर गौ आश्रम बना रखा है। यहां गोवंश ही नहीं बल्कि एम्स में आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को भी ठहराया जाता है, जिनका कुछ भी लेखा-जोखा आश्रम स्वामी के द्वारा नहीं रखा जाता। वहीं शनिवार सुबह रसोई में कुछ बनाया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। साथ ही, हरिद्वार से एक साध्वी अपने माता पिता का इलाज करने के लिए ऋषिकेश एम्स में उन्हें भर्ती करवाने के लिए आई थी, लेकिन इस हादसे में वो झुलस गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *