February 16, 2026

मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा बीएड कालेज टूटू में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देश राज शर्मा, शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 18 मई 2024 को बीएड कालेज टूटू में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर श्री दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी वार्डो में बच्चों एवं युवाओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला के बीएड कालेज टूटू में किशोरों में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई।
दीपक सुंदरियाल ने कहा कि चूंकि आप यहां पढ़ने वाले बीएड के छात्र छात्राएं भावी शिक्षक है और अपनी टीचिंग प्रेक्टिस के दौरान विभिन्न स्कूलों में जाते रहते है आप बहुत अच्छा माध्यम हैं जो नशे के दुष्प्रभावों से किशोरों को अवगत करवा सकतें हैं। समाज में बढ़ते नशे को रोकनें पर आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकतें हैं ।
कार्यक्रम में साइकोलॉजिस्ट ज्योति शर्मा ने नशे के आधुनिक प्रकार व उनसे होने वाले दुष्प्रभावों से बचने हेतु आवश्यक जानकारी बीएड छात्रों व उपस्थित स्टाफ से सांझा की।

संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व नीलम चौहान द्वारा युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी व समाजसेवक कमलेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह जानकारी मानव सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *