February 20, 2026

बैंक धोखाधड़ी जांच में बैंक के पूर्व डायरेक्टर धीरज वधावन गिरफ्तार

नई दिल्ली, केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मंगलवार को 34,000 करोड़ DHFL (दीवान हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड) बैंक धोखाधड़ी जांच में बैंक के पूर्व डायरेक्टर धीरज वधावन को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में उनके खिलाफ 2022 में पहले ही आरोप पत्र दायर कर दिया था।

अधिकारी ने बताया कि वधावन को सोमवार शाम को मुंबई से हिरासत में लिया गया था और उन्हें मंगलवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि वधावन को पहले एजेंसी ने ‘यस बैंक’ भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर थे। बता दें कि सीबीआई ने 17 बैंकों के संघ से 34,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के संबंध में डीएचएफएल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह देश में सबसे बड़ा बैंकिंग ऋण धोखाधड़ी मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *