मरीजों को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी:सिविल सर्जन
सुलतानपुर लोधी, सुलतानपुर लोधी के सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने सिविल सर्जन डॉक्टर सुरिंदरपाल कौर पहुंची जिन्होंने इमरजेंसी वार्ड, जच्चा बच्चा केंद्र, ओपीडी, डिस्पेंसरी,लैबोरेट्री तथा सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के एसएमओ डॉ रविंदर पाल शुभ की तरफ से करवाएंगे सभी प्रबंधों की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी है। और मरीजों की हर सुविधा को मुख रखते हुए प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भी बहुत खुशी हो रही है ,कि आज गुरु की नगरी का दौरा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।इस मौके उन्होंने मरीजों के साथ भी बातचीत की, वह उनकी समस्याएं भी सुनी। इसके बाद वह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुए और सरबत के भले की अरदास की। उन्होंने कहा कि वह गुरु की नगरी सुल्तानपुर लोधी की सेवा तनदेही से करेंगे। वह मरीजों को कोई भी परेशानी सिविल अस्पताल में नहीं आने दी जाएगी।इस मौके गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के उप मैनेजर चंचल सिंह आहली, हेड ग्रंथि भाई हरजिंदर सिंह की तरफ से सिविल सर्जन डॉक्टर सुरिंदरपाल कौर ,एसएमओ डॉ रविंदर पाल शुभ, डॉक्टर संदीप भोला को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ संदीप कुमार भोला, एसएमओ डॉ रविंदर पाल शुभ, डॉक्टर सुखविंदर कौर , डॉक्टर हरप्रीत सिंह,नर्सिंग स्टाफ कुलविंदर कवल, फार्मेसी अफसर अमरिंदरजीत सिंह,जीवन जोत भी मौजूद थे।
