स्वीप टीम सरकाघाट ने लोगों को गोपालपुर, मौंही और तताहर में समझाई वोट की अहमियत
सरकाघाट, 9 मई – सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने कहा कि आगामी 1 जून को होने जा रहे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 35- सरकाघाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसके अंतर्गत स्वीप टीम द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं,पंचायतों तथा बूथ स्तर ,बाजारों में दुकानदारों ,महिलाओं, युवाओं , मतदाताओं तथा आम जनता के पास जाकर- जाकर मत तथा मतदान की अहमियत बताई जा रही है तथा प्रयास किए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।उन्होने बताया कि आज ग्राम पंचायत गोपालपुर के बूथ नम्बर 49,50 ग्राम पंचायत मौंही के बूथ नम्बर 40 तथा तताहर के बूथ नम्बर 37 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया गया ।एसडीएम ने कहा कि मत प्रतिशत बढ़ाने में युवा एवं नए मतदाताओं की अहम भूमिका है। ऐसे में सभी युवा मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान में भाग लेने का आह्वान किया तथा उन्हें समाज के दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। । उन्होंने सभी मतदाताओं को बिना किसी भेदभाव, स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर मतदान करने का आह्वान भी किया। आज इसी क्रम में नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम कर्म सिंह पराशर की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत गोपालपुर, मौंही तथा तताहर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया गया । नोडल अधिकारी कर्म सिंह पराशर ने उपस्थित लोगों विशेष कर युवाओं से लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि वे समाज के दूसरे युवाओं को भी मतदान के लिये जरूर प्रेरित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।उन्होंने जिन युवाओं ने पहली बार अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाया है उनसे मतदान में जरूर अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने को कहा।
