March 9, 2026

गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच के लिए चिकित्सा शिविर 9 मई को

रजनी,ऊना, 8 मई। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच के लिए गुरूवार 9 मई को चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि यह शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन में लगेगा। शिविर में डॉ अंकिता चड्डा गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच करेगी। इसके अलावा शिविर में लैब टेस्ट, खून का स्तर, मधुमेह, रक्तचाप व गर्भावस्था के दौरान खतरे के लक्षणों की जाँच व पहचान की जाएगी और निःशुल्क ईलाज किया जायेगा। यह शिविर प्रत्येक माह की 9 तारीख को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के साथ-साथ जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सिविल अस्पताल में लगाये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *