February 15, 2026

संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन की सूचना जारी, 14 मई तक दाखिल होंगे नामांकन पत्र

15 मई को होगी जांच, 17 मई तक नाम वापस ले सकते हैं उम्मीदवार 11 और 12 मई को सार्वजनिक अवकाश के कारण दाखिल नहीं होंगे नामांकन पत्र

हमीरपुर 07 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी एवं जिला हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह द्वारा मंगलवार को निर्वाचन की सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। अमरजीत सिंह ने बताया कि उम्मीदवार 7 मई से 14 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र उपायुक्त हमीरपुर के कोर्ट रूम में दाखिल कर सकते हैं। नामांकन फार्म भी यहीं से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 11 और 12 को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल या प्राप्त नहीं किए जा सकेंगे। उन्हांेने बताया कि 10 मई को हिमाचल प्रदेश में राजपत्रित अवकाश है, लेकिन यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत नहीं है। इसलिए, 10 मई को नामांकन पत्र दाखिल एवं स्वीकार किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 मई दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। मतदान एक जून शनिवार को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *