भारत विकास परिषद भाखड़ा नंगल शाखा द्वारा महिला सशक्तिकरण की ओर सराहनीय प्रयास
संदीप गिल, नंगल, स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट नंगल द्वारा संचालित भारत विकास परिषद भाखड़ा नंगल शाखा द्वारा प्राइमो कैमिकल लिमिटेड नया नंगल के सौजन्य से नारी सशक्तिकरण हेतु सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण और ब्यूटीशियन कोर्स चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत दोनों कोर्सों में 25- 25 शिक्षार्थियों पंजाब सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सोसवा संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं और प्राइमो कैमिकल लिमिटेड नया नंगल के सौजन्य से मुफ्त सिलाई मशीनें और मेक अप किट्स वितरित की जाती हैं।
इसी कड़ी में भारत विकास परिषद भाखड़ा नंगल शाखा के संस्थापक निदेशक ऐडवोकेट अशोक मनोचा और महिला प्रमुख अरूणा वालिया के प्रयासों से दिव्या ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल जालंधर द्वारा नंगल में भागवत कथा के शुभ अवसर पर पास हुए सभी शिक्षार्थियों को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल के सुश्री साध्वी कालिंदी भारती जी मुख्य अतिथि और स्वामी उमेशा नंद जी विशेष अतिथि के कर कमलों से सिलाई मशीनें और मेक अप किट्स वितरित की गईं। शाखा के सचिव जगमोहन सिंह वालिया ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि साध्वी सुश्री कालिंदी भारती जी ने सभी शिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भारत विकास परिषद् भाखड़ा नंगल शाखा द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशों की भरपूर प्रशंसा भी की।
इस मौके पर भारत विकास परिषद् भाखड़ा नंगल शाखा के ऐडवोकेट अशोक मनोचा, अरूणा वालिया, दीपक कुमार,जरनैल सिंह संधू, जगमोहन सिंह वालिया, डा राम नारायण प्रभाकर, राज़ी छाबड़ा, अशोक कुमार नंबरदार, एन के वर्मा, दविंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
