गीता सूद को महिला कांग्रेस सेवादल में शिमला सचिव नियुक्त किया गया
देश राज शर्मा, शिमला, हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्षा रीना पंडिर ने लोकसभा चुनावों से पहले आज शिमला में श्रीमती गीता सूद को हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल में शिमला सचिव नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से मान्य होगी। यह जानकारी संतोष शर्मा उप सचिव हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल ने दी है।
