February 12, 2026

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र जतिन कंवर का हुआ लेफ्टिनेंट के लिए चयन

ऊना / जतिन कवर ने किया विशिष्ट पब्लिक स्कूल का नाम रोशन । वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र जतिन कंवर का हुआ लेफ्टिनेंट के लिए चयन। भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना के अंतर्गत लेफ्टिनेंट के पद के लिए वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र जतिन कंवर का चयन हुआ है। टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत जतिन कंवर ने पूरे भारतवर्ष में ऑल इंडिया रैंक -11 हासिल किया है। भारतीय सेना में इस रैंक को हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।यह स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है। जतिन कंवर ,जाने-माने समाज सेवी स्वर्गीय कंवर हरि सिंह का पौत्र है ।उसका बचपन से ही सपना था कि वह देश की सेवा करे। जतिन कंवर के पिता जितेंद्र कंवर तथा माता रमा जी ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के स्टाफ तथा सौहार्दयपूर्ण वातावरण को दिया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने इस उपलब्धि के लिए जतिन कंवर तथा उसके अभिभावकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *