February 20, 2026

मालविंदर सिंह कंग का मेन मार्केट नंगल में जोरदार स्वागत

संदीप गिल, नंगल, अपने चुनाव प्रचार को तेज करते हुए श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग ने मेन मार्केट नंगल का दौरा किया। मेन मार्केट नंगल में आम आदमी पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मालविंदर सिंह कंग का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के अलावा वरिष्ठ पार्टी नेता डॉक्टर संजीव गौतम, सतीश चोपड़ा, मुकेश वर्मा, परवीन अंसारी, सुनीता देवी, करण सैनी, केहर सिंह, कृष्ण लाल बुद्धिराजा ,मोहम्मद अशरफ, इमरान खान, शेर सिंह सहित पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मेन मार्केट स्थित जन औषधि केंद्र द्वारा इस अवसर पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *