March 14, 2026

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई

नई दिल्ली,  दिल्ली एक्साइज पालिसी सकैम मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने मामले में ईडी और केजरीवाल के वकील की दलीलें सुनने के बाद कहा कि वह चुनाव को देखते हुए केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर विचार कर सकते हैं।

केजरीवाल के वकील ने कोर्ट से मंगलवार की बजाय सोमवार को सुनवाई के लिए कहा तो कोर्ट ने कह दिया कि वह अभी किसी तरह के कमेंट नहीं करेंगे, मंगलवार को ही फैसला सुनाएंगे। इस पर जब ईडी ने कहा कि कोई भी फैसला सुनाए जाने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए तो कोर्ट ने कहा कि वह अभी इस पर कोई विचार नहीं कर रहे, क्योंकि इसमें समय लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *