February 20, 2026

लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी गलियारों में राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर खूब टिप्पणियां कर रहे

चंडीगढ़, लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी गलियारों में राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर खूब टिप्पणियां कर रहे है। वहीं चुनाव आयोग द्वारा अलग अलग मामलों में शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

शिरोमणि अकाली दल की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के लोकसभा उम्मीदवार के खिलाफ के वीडियो शेयर किया था। जिसमें दिल्ली के दलाल कहकर संबोधित किया जा रहा था, जो आदर्श आचार संहिता के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है। बाद में शिरोमणि अकाली दल ने यह वीडियो अपने सोशल हैंडल से डिलीट कर दिया था। इसी तरह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चुनावी रैली में बच्चों के शामिल होने के मामले को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी की ओर से भी रिपोर्ट आई थी कि चुनावी रैली के दौरान बच्चों का इस्तेमाल किया गया है। चुनावों में बच्चों के उपयोग के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के स्पष्ट दिशा निर्देश हैं कि चुनावी रैलियों/अभियानों में बच्चों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी को अनसैकर्ड गेम्स ऑफ पंजाब’ जैसे पोस्ट/वीडियो पोस्ट करने से रोका गया है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अपने राजनीतिक विरोधियों पर जाति आधारित टिप्पणी को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *