February 15, 2026

मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचाने के लिए आयोग पूरी तरह सख्त

हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव-2024 को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है। मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचाने के लिए आयोग पूरी तरह सख्त है और राज्य में विभिन्न एजेंसियों द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ व नगद राशि की मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अब तक हरियाणा में ₹25.45 करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब, मादक पदार्थ व नगद राशि जब्त की गई है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग तथा राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हरियाणा में चुनावों की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होनी है, लेकिन राज्य के मतदाता अभी से बहुत जागरूक हैं। चुनाव अधिसूचना से पहले ही नागरिक सी-विजिल मोबाइल एप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 2541 शिकायतें आयोग को भेज चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *