February 15, 2026

मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार ही नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य भी है

स्वीप कार्यक्रम के तहत उपमंडल पधर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वाड और सुधार में नारा लेखन और पेटिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पधर, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने कहा कि सरकार चुनने में मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार ही नहीं है बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने आगामी 1 जून को अधिक से अधिक मतदाताओं से मतदान करने का भी आह्वान किया है ताकि द्रंग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का मत प्रतिशत गत लोकसभा चुनाव के मुकाबले बढ़ सके। मतदाता जागरूकता को लेकर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत आज चौहार घाटी के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वाड और सुधार में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान स्कूल मे बच्यो के लिए नारा लेखन और पेटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई उन्होंने कहा कि आम लोकसभा चुनाव-2019 के मतदान प्रतिशत में द्रंग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के इन बूथो मे मतदान कम हुआ था ऐसे में इस बार मत प्रतिशत में सुधार लाने के लिए प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार जरूर इस्तेमाल करे। उन्होंने कहा कि मत प्रतिशत बढ़ाने में युवा एवं नए मतदाताओं की अहम भूमिका है। ऐसे में सभी युवा मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही समाज के दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का भी आग्रह किया। शिवर में बच्चों के द्वारा 1 जून को मतदान करने के लिए निमंत्रण पत्र भी तैयार किए गए जो वह अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को देगे एसडीएम ने कहा कि सही व सक्षम प्रतिनिधि चुनाव करने के लिए सभी का मतदान में भाग लेना जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं को बिना किसी भेदभाव, स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर मतदान करने का भी आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने मतदान में भाग लेने के लिए सभी उपस्थित प्रशिक्षु अध्यापकों को शपथ भी दिलाई। साथ ही कहा कि जो युवा 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं तथा नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वे आगामी 4 मई तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *