February 15, 2026

जीवन रेखा नर्सिंग संस्थान की प्रशिक्षुओं ने रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश

सुंदरनगर, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने एवं मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने और आगामी 1 जून को अधिक से अधिक मतदान हेतु 27 सुंदरनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गठित स्वीप टीम सुंदरनगर द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विदित है कि सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, स्‍वीप के रूप में अधिक जाना जाता है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाताओं की मतदान के प्रति जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसी के तहत स्वीप टीम सुंदरनगर द्वारा जीवन रेखा नर्सिंग संस्थान सुंदरनगर में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवा प्रशिक्षुओं को मतदान सम्बंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की। टीम के सदस्यों ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष पूरे कर चुके युवा 4 मई तक अपना वोट बना सकते हैं। इसके लिए वह अपने स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से तथा मोबाइल फोन से भारतीय निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करके फॉर्म नंबर 6 भर के अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी वोट बनाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवेदनकर्ता को पासपोर्ट साइज फोटो, आयु एवं आवास का प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *