अपने वादे को निभाते हुए जतिन लाल हरोली पहुंचे
ऊना, किसान से किए अपने वादे को निभाने उनके खेतों में पहुंचे। उन्होंने वहां ना केवल किसान विजय कुमार का हौंसला बढ़ाया बल्कि आगे बढ़कर कर कार्य में उनका हाथ भी बंटाया। बता दें, ऊना जिले के हरोली के किसान विजय कुमार प्राकृतिक खेती करते हैं। डीसी जतिन लाल आतमा परियोजना में प्राकृतिक खेती के कार्यों के अवलोकन के लिए एक औपचारिक दौरे में अप्रैल महीने के पहले हफ्तेे हरोली गए थे। तब उन्होंने वहां विजय के खेतों का भ्रमण करते हुए उनसे गेहूं की फसल की थ्रेसिंग के समय फिर से आने का वादा किया था। अपने इस वादे को निभाते हुए जतिन लाल शुक्रवार को विजय कुमार के यहां हरोली पहुंचे।
